फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमलैया आशानंद विकास खण्ड शमशाबाद में राज्यपरियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा लखनऊ द्वारा निर्देशित पत्र के अनुपालन में बाल शिक्षाधिकारी अधिनियम २००९ के अन्तर्गत विभिन्न व्यवस्थाओं एवं सांस्कृतिक सहभागिता को बढ़ावा देने तथा छात्र-छात्राओं के अधिगम स्तर के सुधार हेतु अभिभावक, अध्यापक बैठक के द्वारा विचार-विमर्श व बच्चों की समस्याओं का निराकरण किया गया। आउट ऑफ स्कूल बच्चों शारदा कार्यक्रम विद्यालय उपस्थिति में सुधार हेतु गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने का अथक प्रयास करना है। स्काउट मास्टर राजकुमार ने बैठक का संचालन किया। विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा व निराकरण के उपाय सुझाय गये। दौड़ व अन्य खेलों में प्रथम व द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। काजल, सेजल, हिमांशी, अजीत, सत्यम, शिवाजी ने प्रतिभाग किया। प्रधानाध्यापक द्वारा अभिभावकों को धन्यवाद दिया गया। स्काउट मास्टर राजकुमार ने विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष को सम्मानित किया। इस अवसर पर रघुवीर, श्याम सिंह, गिरिजा शंकर, उपासना, विनीता, सरला, निशा, बसंती, कुंती, हरी, अतुल कुमार, संजीव, रंजीत, प्रेम सागर, प्रधान प्रमोद गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।

