फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की मौजूदगी में शमशाबाद निवासी इजहार खान ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करते समय फर्रुखाबाद लोकसभा प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य, कायमगंज के पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी मौजूद रहे। इजहार खान ने लोकसभा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य को भरोसा दिलाया कि इस बार चुनाव में वह जी-तोड़ मेहनत कर उनके पक्ष में अपने क्षेत्र का वोट डलवाने का पूरा काम करेंगे। इजहार खान ने कहा कि वह शुरू से ही समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे हैं। बीच में कुछ कारणों से उन्हें अलग पार्टी से चुनाव लडऩा पड़ा था, परंतु अब जब समाजवादी पार्टी से जुड़ गए हैं, तह उम्र समाजवादी पार्टी की राजनीति करने का प्रण लेते हैं। वह इससे पहले शमशाबाद से नगर पंचायत का चुनाव भी लड़ चुके हैं एवं जिला संगठन में भी वह पदाधिकारी रह चुके हैं। ज्ञात हो कि सपा नेता कुछ वर्ष पूर्व नगर पंचायत का चुनाव लडऩे को लेकर नाराज हो गये थे। जिसके चलते वह दूसरे दल से चुनाव लड़े थे। अब उन्होंने यह मान लिया कि अपने घर में रहकर पार्टी को मजबूत करेंगे।

