फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट को अन्नदाता समर्पित पुस्तक डा० अरविन्द गुप्ता ने भेंट की। 26 फरवरी से होने जा रही विशाल किसान महापंचायत में बढ़-चढक़र सहयोग करने के लिए अरविन्द गुप्ता से भाकियू नेताओं ने मुलाकात की। डा० अरविन्द गुप्ता ने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया और आंदोलन को गति देने के लिए फर्रुखाबाद की जनता के साथ हमेशा खड़े होने की बात कही। जनपद के विकास व किसानों की समस्याओं के लिए किसान महापंचायत गंगापार के क्षेत्र राजेपुर में होने जा रही है। जिसको लेकर मंगलवार को भाकियू नेता राजेश दीक्षित बबलू व नरेन्द्र सोमवंशी ने डा० अरविन्द गुप्ता से मुलाकात की।

