बोर्ड परीक्षा में ऑनलाइन न जुडऩे वाले विद्यालय तीन वर्ष के लिए होंगे डिबार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। यू.पी. बोर्ड की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा हेतु कंट्रोल रुम से ऑनलाइन न जुडऩे वाले विद्यालय तीन वर्ष के लिए डिबार किये जायेंगे। साथ ही सम्बन्धित प्रधानाचार्य समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही भी की जायेगी।
उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने बुधवार तक कंट्रोल रुम से न जुडऩे वाले सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों (प्रधानाचार्यों) को चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि तक जो परीक्षा केंद्र कंट्रोल रुम से नहीं जुड़ेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। यू0पी0 बोर्ड की वर्ष २०२४ में हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाओं में केंद्र बनाये गये। सभी विद्यालयों की ऑनलाइन निगरानी हेतु व्यवस्था की गयी है। इसके लिए सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उनके स्ट्रांग रुम को परिषद के प्रयागराज में स्थापित कमांड एण्ड कंट्रोल रुम से जोड़ा जाना अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद कई परीक्षा केंद्रों के अभी तक स्ट्रांग रुम, परिषद के कंट्रोल रुम में नहीं दिख रहे हैं। इसके पीछे या तो विद्यालयों में सही तरीके से कैमरे नहीं लगे हैं और उनकी कनेक्टिविटी उचित तरीके से जुड़ नहीं पायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *