फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन के संयुक्त तत्वाधान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन मोहम्मदाबाद रोड नवाबगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में किया गया। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि अजब सिंह राजपूत व शीशराम सेवानिवृत्त प्रधान सहायक रा0औ0प्रशि0सं0 के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथियों ने आयी कम्पनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और आये अभ्यार्थियों का उत्सावर्धन किया। नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने मेले में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रोजगार मेले में 22 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। 1800 रिक्तियों के सापेक्ष लगभग 167 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 97 अभ्यार्थियों का रोजगार के लिए चयन किया गया। आईटीआई पासआउट 1, नॉन आईटीआई 21, कौशल विकाश मिशन 72, डीडीयू-जीकेवाई 3 प्रतिभागियों का चयन किया गया। संचालन सच्चिदानंद सागर ने किया। इस अवसर पर बृजेश कुमार, सुनील कुमार, रंजीत कुमार सुमन, शिव बहादुर सिंह, विजेन्द्र सिंह, राजकिशोर महतो, बृजेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
