प्रजेंटेशन में आरुषि प्रथम, रूपाली द्वितीय तथा श्रद्धा सचान तीसरे स्थान पर रहीं

वल्र्ड एपिलेप्सी0-डे पर मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में हुई संगोष्ठी
भावी चिकित्सकों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लेकर किया प्रतिभा का प्रदर्शन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
वल्र्ड एपिलेप्सी-डे पर मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल बेवर रोड के अग्निवेश सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एपिलेप्सी (मिर्गी) के कारण, सम्प्राप्ति, लक्षण, जांचें, चिकित्सा एवं रोकथाम के बारे चिकित्सक शिक्षकों ने भावी चकित्सकों को उपयोगी जानकारी दी। इस अवसर पर पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय एपिलेप्सी दिवस के अवसर पर सभागार में अपरान्ह 2 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भावी चिकित्सकों के ज्ञानवद्र्धन एवं उत्साहवद्र्धन के उद्देश्य से पावर प्वाइंट प्रजेंटेेशन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छह भावी चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। सर्वाधिक उत्कृष्ट प्रजेंटेशन बैच 2018 की छात्रा आरूषि त्रिपाठी की रही। प्रजेंटेशन के पश्चात प्रतियोगिता के जजेज द्वारा पूछे गए प्रश्नों के भी उन्होंने सटीक उत्तर दिए, जबकि दूसरे स्थान पर बैच 2019 की छात्रा रूपाली रहीं। बैच 2018 की ही छात्रा श्रद्धा सचान की प्रस्तुति भी जजेज को प्रभावित करने में सफल रही और उन्हें इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला।

इस प्रजेंटेशन कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका डॉ0 सुनील कुमार गुप्ता विभागाध्यक्ष रोग निदान, पीजी डीन डॉ0 देबाशीष बिस्वाल तथा काय चिकित्सा के प्रोफेसर डॉ0 निरंजन एस ने निभाई। कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 अंजना दीक्षित, कालेज कोआर्डिनेटर डॉ0 नीतूश्री एवं सभी जजेज व शिक्षकों ने विजयी प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवद्र्धन किया। इससे पूर्व कॉलेज कोआर्डिनेटर डॉ0 नीतूश्री ने सभी भावी चिकित्सकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का बहुत महत्व होता है। जब पीजी कक्षाओं में पहुंचेंगे तब आपको इन कार्यक्रमों की उपयोगिता समझ में आयेगी। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी शुरूवात है। इस तरह के कार्यक्रम आगे भी होते रहेंगे। अन्त में प्राचार्य डॉ0 अंजना दीक्षित ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन स्वस्थवृत्त के लेक्चरर डॉ0 अरुण कुमार पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में डॉ0 शीलू गुप्ता, डॉ0 विकास बाबू, डॉ0 शिवओम दीक्षित, डॉ0 भारती पांचाल, डॉ0 भाग्यश्री, डॉ0 अमृता विजयन, डॉ0 अंकिता शर्मा, डॉ0 अरीब हुसैन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *