कंपिल, समृद्धि न्यूज। बच्चों को स्कूल लेकर जा रही दो वैन की आपस में भिड़न्त हो गयी। जिससे बच्चों में चीख पुकार मच गयी। जिसमे एक ही स्कूल की दो छात्राएं घायल हो गयीं। स्वजन उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। कोतवाली कायमगंज के गांव बिराहिमपुर जागीर स्थित एमएस सूरज अकेडमी की वैन शनिवार सुबह बच्चों को लेकर जा रही थी। उसी समय कंपिल ढमढेरा मार्ग पर सामने से आ रही एसबी आदर्श स्कूल की वैन से आमने-सामने भिड़न्त हो गयी। जिससे पदम नगला निवासी 14 वर्षीय पारुल व 12 वर्षीय सीमा गंभीर रूप से घायल हो गयीं। जिससे बच्चों में चीख पुकार मच गयी। एक वैन का चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की सूचना घायल छात्राओं के स्वजनों को दी। आनन-फानन में स्वजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। जहां छात्राओं का इलाज चल रहा है।
