नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। घर में मां के साथ सोई युवती को दबंग ने शौच जाते समय रास्ते में युवक ने दबोच लिया और पास में बंद पड़े घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने पिता के साथ थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नया गनीपुर निवासी पीडि़ता के पिता ने थाना पुलिस तहरीर देकर कहा कि वह किसी काम से बीते दिन कानपुर गए हुए थे। उनकी पुत्री घर पर अपनी मां के साथ सोई हुई थी। रात में वह शौचक्रिया के लिए बाहर निकली, तभी गांव के ही युवक अरमान पुत्र मैनुद्दीन ने उसको दबोच लिया और पड़ोस में बंद पड़े घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी चीख पुकार की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुत्री को घर पर लेकर आये। उनके घर पर मौजूद न होने पर थाना पुलिस को दिन में किसी ने तहरीर नहीं दी। जब वह वापस आए, तो वह पुत्री को थाने लेकर आए और थाना पुलिस को आप बीती घटना की जानकारी दी। थाना पुलिस में पीडि़त को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। खबर लिखे जाने तक पीडि़त पिता तथा उसकी पुत्री परिजनों के साथ थाने में बैठे हुए थे।
