नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। घर में अकेली महिला को देख युवक ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया। उसके चीखने चिल्लाने पर कई ग्रामीणों के आ जाने पर युवक भाग गया। पीडि़ता ने नामजद युवक के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव अठसेनी पहाड़पुर निवासी रेशमा देवी पत्नी उमेश चंद्र ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को दिन में उसका पति उमेश चंद्र खेतों पर मजदूरी करने चला गया था। वह घर पर अकेली थी और चारपाई पर बैठी बच्चों को दूध पिलाने लगी, तभी मौका पाकर गांव का ही आरोपी युवक दिलीप कुमार घर में घुस आया और चारपाई पर लेटी महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया तथा जबरन खींचकर कमरे में ले जाने लगा। पीडि़ता के चीखने चिल्लाने पर गांव के लोग मौके पर आ गये, तो आरोपी भाग गया। महिला अपने पति को खेतों से बुलाकर लाई, तभी आरोपी ने पुन: दरवाजे पर आकर गाली-गलौज किया। जिससे घबराई पीडि़ता ने पति के साथ थाने पहुंचकर उपरोक्त दिलीप कुमार पुत्र जगदीश के खिलाफ नामदर्ज तहरीर दी। थाना पुलिस ने पीडि़ता को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
