दिव्यांग पेंशन में किसी प्रकार की नहीं हुई गड़बड़ी: अनिल चन्द्रा

2023-24 में 17332 दिव्यांगों पेंशन लाभार्थियों की है संख्या
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
दिव्यांग पेंशन में गड़बड़ी के मामले में अनिल चन्द्र जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा जारी की जाने वाली दिव्यांग पेंशन में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग का प्रारंभ सन् 1995 से हुआ है, तभी से दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन दिये जाने का प्रावधान है।

पूर्व में दिव्यांग पेंशन न्यूनतम 40 प्रतिशत, दिव्यांगता प्रमाण पत्र जो मैनुअल एवं ई-डिस्ट्रिक द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी के स्तर से निर्गित किये जाते थे के आधार पर पात्र दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन प्रदान की जा रही है। वर्तमान सरकार की मंशानुरुप सभी दिव्यांगजनों को अपने पुराने दिव्यांगता प्रमाण पत्र का डिजिटाइजेशन कराकर यूडीआईडी कार्ड बनवाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। अब तक मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी किये गये दिव्यांग प्रमाण पत्रों की संख्या 1995 से 2011 तक दिव्यांग प्रमाण पत्रों की संख्या यूडीआईडी पोर्टल के अनुसार 31497, 2011 से अब तक निर्गत नवीन दिव्यांग प्रमाण पत्र 9149, 1995 से अब तक कुल 40646 है। पोर्टल के अनुसार 17146 है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में दिव्यांग विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों की संख्या 17332 है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार से कोई भी पेंशन फर्जी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *