बस का कट लगने से अनियंत्रित टेंपो पलटा, आधा दर्जन यात्री घायल

टेम्पो में लगभग एक दर्जन यात्री सवार थे, चालक टेंपो छोडक़र भागा
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज।
रोडवेज की अनुबन्धित बस का कट लगने से सवारियां लेकर जा रहा टेंपो पलट गया। जिससे करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हो गयीं। सभी घायलों को सीएचसी भेजा गया।

जानकारी के अनुसार कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम खिनमिनी के निकट एक अनियंत्रित टेंपो फर्रुखाबाद से कायमगंज जा रही अनुबंधित बस से टकराकर पलट गया। जिससे टेंपो में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। बताया गया है कि टेंपो में लगभग एक दर्जन यात्री सवार थे। चीख पुकार सुन मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ में कुछ लोगों ने मानवता का परिचय देकर घायलों को संभाला। किसी ने 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस को आने की सूचना दी, तो किसी ने डायल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को आने की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल करते हुए सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र बरौन भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने आशाराम को गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल रेफर किया। दुर्घटना में घायल हुए लोगों में देशराज उम्र 80 वर्ष निवासी दलेलगंज थाना शमशाबाद, राजवीर उम्र 60 वर्ष निवासी नगला समाधान, भैयालाल उम्र 60 वर्ष निवासी ममापुर कोतवाली कायमगंज, आसाराम निवासी ललोर थाना शमशाबाद उम्र 70 वर्ष, सुनीता पत्नी भैयालाल निवासी ममापुर कोतवाली कायमगंज बताए गए। टेंपो सवार सभी लोग आवश्यक कार्य से फर्रुखाबाद जा रहे थे। ग्राम खिनमिनी के सामने गुजरते समय हादसा हो गया। हालांकि इस दुर्घटना में एक साइकिल सवार के भी घायल होने का समाचार मिला। दुर्घटना के बाद घबराया टेंपो चालक टेंपो छोडक़र फरार हो गया। जबकि बस भी मौके से जा चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *