प्रेमिका की बेवफाई से क्षुब्ध प्रेमी ने पिया जहर

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। प्रेमिका की बेवफाई से क्षुब्ध प्रेमी ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे सीएचसी में लाकर भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार कायमगंज नवाबगंज थाना क्षेत्र के अठसैनी पहाड़पुर निवासी दिलीप जाटव पुत्र जगदीश जाटव के अनुसार उसका गॉव की युवती रेशमा से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दिलीप के परिजन इस बात को लेकर काफी परेशान है। बीते दिन दिलीप ने अपनी प्रेमिका को गॉव के युवक के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया, तभी प्रेमी दिलीप प्रेमिका के साथ गाली-गलौज करने लगा। प्रेमिका ने नवाबगंज थाने पहुँचकर प्रेमी दिलीप पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस जब प्रेमी को पकडऩे आई, तो दिलीप नहीं मिला। तब उसके पिता को थाने ले गई। ग्राम प्रधान थाने पहुंचकर जगदीश को छुड़वाकर घर लेकर आये। प्रेमी ने बसन्तापुर के पास जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे कायमगंज सीएचसी में लाकर भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *