बिहार में सवारी से भरे में टेंपों में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
बिहार के लखीसराय जिले में सड़क हादसे नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के झुलौना गांव के पास एनएच 30 पर हुई। रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरे टेम्पो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टेम्पो ड्राइवर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।