यमुना में नहाने गये 4 दोस्त डूबे, तीन के मिले शव

पांचवें दोस्त ने मचाया था शोर
समृद्धि न्यूज। यमुना नहाने आये चार दोस्त डूब गये। देर शाम तक गोताखोरों ने 3 दोस्तों के शव को बाहर निकाला है। इसके बाद सर्च ऑपरेशन बंद किया गया है। चौथे दोस्त की तलाश शुरू की जाएगी।
गाजियाबाद से दिल्ली पहुंचे चार दोस्तों के यमुना नदी में डूबने की खबर सामने आई है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। चारों बच्चे गाजियाबाद के रहने वाले हैं और बुराड़ी थाना क्षेत्र के चौहान पट्टी में यमुना नदी पर नहाने के लिए आए थे। शाम करीब 6 बजे चारों के डूबने की सूचना मिली जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। देर शाम तक 3 की लाश पानी से बाहर निकाल ली गई है।

गाजियाबाद के राम पार्क इलाके के रहने वाले चार दोस्त आदित्य रावत, शिवम यादव, रमन और उदय आर्य यमुना घाट पर मंगलवार को नहाने के लिए पहुंचे थे। चारों बच्चे 10वीं के छात्र थे। चारों का कल एग्जाम था। बोट क्लब के इंचार्ज हरीश ने बताया कि सूचना के बाद आनन-फानन में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और छात्रों की तलाश शुरू की गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गोताखोरों ने यमुना ने में से आदित्य, शिवम और रमन के शवों को बाहर निकाल लिया है।शव बाहर आते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। वहीं पांचवे दोस्त ने बताया कि जब ये चारों गहराई में गए और दिखाई नहीं दिए तो शोर मचाया। जिसके बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी दमकल विभाग और बोट क्लब को दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *