कोतवाली में बना मंदिर भगवान शंकर, दुर्गा, हनुमान की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा

शहर में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
शहर क्षेत्र कोतवाली के नवनिर्मित मन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा कर भगवान शंकर, नंदी, मां दुर्गा, हनुमान जी की मूर्ति का आयोजन विधि विधान के साथ प्रतिष्ठित किया गया।
शहर कोतवाली परिसर में मन्दिर का निर्माण कराया गया है।

जिसमें भगवान शिव, नंदी, हनुमान जी, दुर्गा मां की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया। तीन दिन चलने वाले पूजा अर्चना कार्यक्रम को पं0 रामनरेश दुबे व डोरी लाल मिश्रा ने विधि-विधान से पूजन कराया। भगवान को जलाधिवास, पुष्पधिवास, अन्नाधिवास कराया। मुख्य यजमान प्रमोद द्विवेदी, लक्ष्मी द्विवेदी, दयानिधि अग्निहोत्री व प्रीति अग्निहोत्री ने मूर्ति जागरण, मंडप पूजन आदि सम्पन्न कराया। पूजन के बाद शोभायात्रा कोतवाली से शुरू होकर घुमना, नेहरु रोड, चौक, मठिया देवी मन्दिर, पंडाबाग मन्दिर से पुन: कोतवाली में आकर महाआरती के साथ विराम हुआ। यात्रा में कोतवाल भोलेंद्र चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष कादरीगेट विनोद शुक्ला, यातायात प्रभारी रजनेश यादव व हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा व नगर के गणमान्य लोग व महिलायें मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *