युवती को भगा ले जाने में चार के खिलाफ तहरीर

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पीडि़त ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की।
थाना नवाबगंज के ग्राम उखरा निवासी मुकेश कुमार नट ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि मेरी पुत्री को गांव का ही सुबोध पुत्र गिरिजा शंकर 11 फरवरी रात्रि लगभग 11 बजे बहला-फुसलाकर भगा ले गया और इस काम में सहयोग केशव पुत्र गिरीश चन्द्र, पप्पू पुत्र गंगाचरन व करू पुत्र शेर सिंह निवासी वीसलपुर वांगर ने किया है। मेरे पास करु, केशव, पप्पू की मोबाइल रिकार्डिंग भी मौजूद है। जब मैंने करु से बात की तो वह गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने रिपोर्ट दर्ज कर पुत्री को वापस करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *