फेसबुक के माध्यम से हुई थी दोस्ती
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना कमालगंज निवासी पीडि़ता ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि सोनू पुत्र अजब सिंह निवासी धूरीहार थाना नवाबगंज से फेसबुक के माध्यम से बात हुई और धीरे-धीरे हम दोनों के बीच बातचीत करने का सिलसिला बढ़ गया, तभी एक दिन उसने कहा कि हम तुमसे शादी करेंगे। तो मैने कहा कि इस संदर्भ में मेरे पापा और भाइयों से बात करों और यह सारी बातचीत अपनी मां को बतायी। मेरी मां के कहने पर मेरे पापा धूरीहार सोनू के घर बात करने गये। तो उसके घर वाले शादी के लिए तैयार हो गये और वह फिर चोरी छिपे मेरे घर आना जाना शुरु कर दिया। सोनू मुझे जहां बुलाता था मैं वहां चली जाती थी और हम दोनों मिलते थे मेरी मर्जी के विरुद्ध जबरदस्ती उसने दुष्कर्म किया और अब वह शादी करने से मना कर रहा है। कहता है कि अब शादी जब ही करेंगे कार व ५ लाख की नगदी दो। वह लगभग ३ वर्ष से मेरे साथ बुरा काम करता चला आ रहा है। इस दौरान सोनू के मौसेरे भाई संतोष से बात की तो उसने कहा कि अगर शादी की बात दोबारा की तो जान से मार दूंगा। पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कर न्याय दिलाये जाने की गुहार लगायी।
