फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी वी0के सिंह ने माध्यमिक शिक्षा परिषदए उ0प्र0 प्रयागराज द्वारा दिनांक 22 फरवरी (आज) से संचालित होने वाली हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में तैनात किये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्टेट को निर्देशित किया हैं कि वह निर्धारित डियूटी/तैनाती के स्थल/केन्द्र पर ससमय उपस्थित होकर परीक्षाओं को सुचितापूर्ण ढंग से नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। इसमें बरती गयी उदासीनता एंव लापरवाही पर सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक एवं वैद्यानिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान समस्त सीसीटीवी कैमरे भी दुरुस्त रखे जायें। साथ ही छात्र-छात्राओं की गहनता से तलाशी ली जाये। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
