स्काउटिंग के प्रोता को चिंतन दिवस के रुप में किया याद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में स्काउटिंग गाइड के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल, लेडी बेडेन पावेल के 168वें जन्मदिवस को चिंतन दिवस के रुप में मनाया गया। भारत स्काउट गाइड फर्रुखाबाद के जिला मुख्यायुक्त दिनेश कुमार वर्मा, जिला आयुक्त गाइड इंदू मिश्रा, जिला संगठन आयुक्त चमन शुक्ला ने वेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। चमन शुक्ला ने स्काउटिंग गाइड के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला।

जिला आयुक्त गाइड ने देश, समाज व ईश्वर के प्रति कर्तव्य का पालन करने पर विचार व्यक्त किये। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा ने पर्यावरण की शपथ दिलाते हुए कहा कि प्रत्येक स्काउट का एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। जिससे वातावरण शुद्ध होगा और हमारा जीवन शुद्ध रहेगा। बेसिक स्काउट मास्टर निशांत कुमार यादव ने अनुशासन पर बल देते हुए कहा कि अनुशासन का हमारे जीवन पर बहुत ही गहरा महत्व है। बेसिक स्काउट मास्टर सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि संस्कार मनुष्य का गहना है और हमें हमारें संस्कारों को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनेएकता में एकता हिंद की विशेषता है। इस अवसर पर विद्यालय के स्काउट छात्र व विद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *