अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय निनौआ में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अमर सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन सुनील कुमार चक ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। सरस्वती वंदना व स्वागत गान की प्रस्तुतियां कामिनी व बबली ने दी।

मंडल स्तरीय व जनपद स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड व प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया। एकल नृत्य प्रस्तुतियों में अंजलि पाल द्वारा राम आएंगे गीत पर भाव पूर्ण प्रतुति दी गयी। साथ ही शिवानी, मुस्कान, पूजा द्वारा भी मोहक प्रस्तुतियां दी गयीं। पूजा, शिवानी, अंशी व ज्योति द्वारा लोक गीत का गायन किया गया। युगल नृत्य शिवानी व पूजा द्वारा-कान्हा काटे न चुटकी गीत पर व शिवानी ज्योति द्वारा कान्हां तेरी चुनरी गीत पर प्रस्तुत किया गया। शिखा द्वारा ओजपूर्ण काव्यपाठ किया गया, साथ ही प्रतिमा द्वारा एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया। वार्षिक आख्या डॉ0 सुंदर लाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। संचालन डॉ0 अमित कुमार ने किया। मुख्य अतिथि द्वारा अतीत से सबक लेकर भविष्य निर्माण पर बल दिया गया। प्राचार्य डॉ0 शालिनी ने अतिथियों का धन्यवाद व महाविद्यालय की उपलब्धियों पर चर्चा की गयी साथ ही प्राचार्य ने अनुशासन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। डॉ0 प्रियांशु गुप्ता द्वारा गायन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में डॉ0 सत्येंद्र कुमार, डॉ0 अनामिका सक्सेना, महेश कुमार, शिल्पी सिंह उपस्थिति रही।
