कमालगंज, समृद्धि न्यूज। प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे हैं कर्मचारी ने आफिस में घुसकर जनरल मैंनेजर के साथ मारपीट की तथा वहां रखी फाइलें फाड़ दीं। जनरल मैनेजर ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रजीपुर में अशोक कुमार सिंह जनरल मैंनेजर वीवीआईपी इंट्रेटैच सजक ने थाना कमालगंज में शिकायत कर बताया पीडि़त रजीपुर कमालगंज कार्यालय पर कार्यरत है। पीडि़त के कार्यालय में प्रोजेक्ट मंैनेजर के पद पर तैनात सत्येंद्र सिंह पुत्र हरनाथ सिंह निवासी एबी 4115 मेवाड़ इंडस्ट्रीटयूट के पास वसुंधरा गाजियाबाद पीडि़त के कामकाज को लेकर रंजिश मानता था। 17 फरवरी 2024 को समय करीब दिन के 11.00 बजे उपरोक्त सत्येंद्र सिंह मेरे कार्यालय में घुस आया और पीडि़त को गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट करने लगा। पीडि़त के विरोध करने पर पीडि़त के कार्यालय में रखी फाइलें फाड़ डालीं। इस घटना को कंपनी के कई कर्मचारियों ने देखा एवं बचाया। कई लोगों के चिल्लाने एवं ललकारने पर उपरोक्त सत्येंद्र सिंह भविष्य में जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ 323, 504, 452, 506 आईपीसी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
