फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एसएन साध ट्रस्ट द्वारा डॉ0 रजनी सरीन के संयोजन में दिव्यांग शिविर का उद्घाटन मेधा ब्रहमापुकार हैदराबाद (राष्ट्र सेविका समिति की प्रधान सचिव) ने किया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ0 सुबोध वर्मा, डॉ0 एके गुप्ता ने शिविर में मरीजों का परीक्षण किया। शिविर में जयपुर की भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति के 6 विशेषज्ञ अपनी सेवा दे रहे है। ई0एन0टी0 के स्पेशलिस्ट डॉ0 शिखर सक्सेना तथा उनकी टीम परीक्षण कर मरीजों को ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क दवायें तथा कान की मशीन दी।

दिव्यांग सेवा शिविर में एसएन साध ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी राकेश साध तथा चमकेश साध के सहयोग से शिविर लगाया गया है। डॉ0 कार्तिकेय सिंह और डॉ0 केजी बाथम अपनी विशेष सेवाये देकर शिविर में मरीजों को उपकरण वितरित कराये। मधु साध, प्रिया साध, रीतेश साध, अमर साध, उदयपाल, विजय कुमार, आकाश सिंह कश्यप, शीष मेहरोत्रा, रोहित गर्ग, राहुल कश्यप, प्रभात पाण्डेय, रजत कश्यप, अभिषेक, सुजीत श्रीवास्तव, विशाल अवस्थी, नरेश, सत नारयन, रोविन साध, शेखर साध का सहयोग रहा। शिविर 24 एवं 25 फरवरी को भी सेवारत् रहेगा। शुक्रवार को 08 व्हील चेयर, 20 छडी़, 20 कैलीपर, 07 कृत्रिम पैर, 3 कृत्रिम हाथ, 15 वैशाखी, 06 वॉकर, 32 जोड़ी जूते, 55 कान की मशीन वितरित की गई। शुक्रवार को रजिस्ट्रेशन की संख्या 152 रही है। दिव्यागों को अपना आधार कार्ड लाना आवश्यक है। अगला कैम्प 4 माह के बाद में लगेगा।
