राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बैंक ऋण अदायकी की तैयारी बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में होने वाली ९ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश तृतीय विनय कुमार के निर्देशन में अपर जिला जज एससी/एसटी नोडल अधिकारी महेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में विश्राम कक्ष में बैंक मामलों संबंधित प्रथम तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बैंक ऋण अदायकी संबंधित अधिक से अधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये है। बैंक ऋण अदायकी के विभिन्न बैंकों द्वारा अब तक 3704 मामले चिन्हित किये गये है। तैयारी बैठक में एलडीएम राजेन्द्र प्रसाद, प्रबंधक नीरज मौर्या, अमित कुमार, अमित चावला, प्रभात आदि लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन अपर जिला जज महेन्द्र सिंह द्वारा सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *