फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाह्न पर शनिवार को महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के नेतृत्व में लोकसभा को और मजबूत करने के क्रम में मोहल्ला-मोहल्ला जनसुनवाई का कैम्प मोहल्ला खटकपुरा इज्जत खां बक्से वाली गली पर लगाया गया। कैम्प के प्रभारी हाफिज नसीम अंसारी ने राघव दत्त मिश्रा व अन्य पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कैंप प्रभारी हाफिज नसीम अंसारी, खुर्शीद खान, उरुर खा, अमन भारद्वाज, सत्यम अवस्थी आदि ने बड़ी संख्या में लोगों की समस्यायें सुनी। इरशाद, मोहमंद हफीश, मो0 फैजान, नासिर, आमिर, अलतमज, अख्तर, अशलम, युशूफ, रियाज अहमद समेत 28 लोंगो ने अपनी समस्या बताई।

मोहल्लेवालों ने पीने के पानी की समस्या, कूड़ा समय पर न उठना, नालियों की सफाई समय पर न होना, लाइट के झूलते तार आदि प्रमुख समस्यायें बतायी। नगर पालिका संभंधित समस्याएं सामने आई है उन्हे राघव दत्त मिश्रा सूचित कर निदान करायेंगे। साथ ही राशन कार्ड सम्बंधित एवं वृद्धावस्था पेंशन संबंधित कुछ समस्यायें आई। संबंधित अधिकारियों के भी संज्ञान में पहुंचाया जायेगा।
