फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा फतेहगण मण्डल की सेक्टर की बैठक बूथ नम्बर 58 सातनपुर में हुई। साथ ही बूथ नम्बर 58 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 110वें एपिसोड मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने पूरे मन योग से सुना। मण्डल उपाध्यक्ष मनोज राजपूत ने कार्यक्रम मन की बात में अपने सहयोगियों के साथ सुना। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी के आदर्शों पर चलें। जिसका सभी ने संकल्प लिया। इस अवसर पर योगेंद्र राजपूत, बूथ अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सक्सेना, जीतेन्द्र शाक्य, चंदन शाक्य, राम नरेश सक्सेना, राहुल राजपूत, प्रवेश सक्सेना, बंटी राजपूत आदि कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।

