प्रतिबंधित क्षेत्र में स्नान करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिसकर्मियों ने पीटा

पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज।
ढाईघाट शमशाबाद गंगा नदी जहां एक श्रद्धालु को गंगा स्नान करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब श्रद्धालु स्नान करते-करते वह खतरे के निशान को पार कर गया। खतरे को देख गोताखोर द्वारा बैरकेटिंग के निकट जाने से रोका गया साथ ही सूचना मेला प्रशासन को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियो ने स्नानार्थी को निकलवा कर अभद्र व्यवहार करते हुए डंडों से जमकर पिटाई की।

मालूम रहे माघ पूर्णिमा पर्व पर गंगा स्नान कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अधिकांश श्रद्धालु साधु संत तथा कल्पवासी झुग्गी झोपड़ी आदि समेटकर अपने अपने वाहनों से रवाना हो चुके है। कुछ ठहरे हुए हैं जो शायद आजकल में जाएंगे। बताया गया है गंगा गंगा स्नान को लेकर दो श्रद्धालु अपने-अपने वाहनों से ढाईघाट पहुंचे। कपड़े उतारे जाने के बाद प्रतिबंधित स्थल पर स्नान करने लगे। स्नान के दौरान एक श्रद्धालु प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गया। यह नजारा गोताखोर चीखने चिल्लाने लगा। सूचना मेला प्रशासन को दी गयी। सूचना के बाद आक्रोशित पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालु को बाहर निकलने को कहा। जब श्रद्धालु बाहर आया तो उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जमकर मारपीट की गई। यहां तक की पिटाई करते हुए थाने ले जाया गया। स्थानीय लोगों में चर्चाएं हैं पुलिस कर्मियों की पिटाई से श्रद्धालु घायल हो गया। स्नानार्थी कहां के निवासी थे यह तो पता नहीं चल सका, लेकिन इतना जरूर जिस वक्त पुलिसकर्मियों द्वारा युवक को डंडों से पीटा जा रहा था उस वक्त किसी व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाया गया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। बताते हैं पुलिस कर्मियों द्वारा श्रद्धालु के साथ की गई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामले को उच्च अधिकारियों ने संज्ञान में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *