आप ने पुलिस भर्ती जल्द दोबारा कराये जाने की मांग

ज्ञापन देकर पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की उठायी मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले की जांच के सन्दर्भ में आम आदमी पार्टी ने जल्द से जल्द परीक्षा कराये जाने की मांग को लेकर कलेक्टे्रट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
दिये गये ज्ञापन में दर्शाया कि यूपी पुलिस भर्ती और समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) परीक्षा पेपर लीक की हाई कोर्ट की निगरानी में जांच कराई जाए। पेपर लीक करने वाले सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा को 01 माह के भीतर कराया जाए। प्रदेश सरकार सुनिश्चित करें कि भविष्य में कोई पेपर लीक ना हों।

नीरज प्रताप शाक्य ने कहा एक ओर जहां यूपी में बेरोजगारी दर निरंतर बढ़ती जा रहीं हैं, तो वहीं दूसरी ओर बमुश्किल निकल रहीं भर्तीयों की परीक्षाओं के पेपर भी लीक हो जाते हैं। साथ ही नकल माफिया भी सक्रिय हो जाते हैं। 7 और 18 फरवरी को हुए पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हों गया और कड़ी मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करने वाले लाखों परीक्षार्थियों के मेहनत पर पानी फिर जाता हैं। लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में युवाओं के जोरदार विरोध-प्रदर्शन के दबाव में सरकार परीक्षा रद्द करती हैं। सवाल उठना वाकिब हैं कि सरकार के लापरवाही या भ्रष्टाचार के कारण लगातार पेपर लीक हों रहें हैं और प्रतिभाओं के साथ अन्याय हों रहा हैं। इस अवसर पर अवनीश सिंह तोमर, जितेंद्र सिंह दीक्षित, जितेंद्र सिंह, संदीप कुमार, साहब सिंह शाक्य, लालाराम, राम प्रकाश राजपूत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *