महिलायें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनकर अहम भूमिका निभा रही है: मिथलेश अग्रवाल

भाजपा ने महिलाओं व बेटियों का बढ़ाया सम्मान: बबिता पाठक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
सोमवार को कायमगंज के सीपी गेस्ट हाउस में कायमगंज विधानसभा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ से संबंधित महिलायें मौजूद रही। अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक ने की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि नारी के सम्मान से ही समाज का सम्मान सुरक्षित है।

पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य डा0 मिथिलेश अग्रवाल ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं के सम्मान के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। आज महिलाओं को किसी के आगे हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं होती है, वह आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनकर देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा वर्तमान युग में नारी को कमजोर समझने वालों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। आज की नारी समाज में अग्रणी भूमिका दिखाकर हर रिश्ते को बखूबी निभाने का कार्य कर रही है। नारी को देवी का स्वरूप कहा गया है। केंद्र व प्रदेश की योजनाओं से गांव-गांव की महिलाएं जागरूक हो रही है। बबीता पाठक ने कहा केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने बेटियों और महिलाओं के सम्मान के लिए हर स्तर पर कार्य किया है। भाजपा ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में एक आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनने का कार्य किया। संचालन रश्मि दुबे ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे, हिमांशु गुप्ता, डीएस राठौर, ममता सक्सेना, शिवांग रस्तोगी, मोनिका अग्रवाल, प्रिया गुप्ता, यूपी सिंह, अरुण दुबे, आकाश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *