स्वीप के अंतर्गत सिटी गल्र्स इंटर कॉलेज में मेंहदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में जनपद के स्वीप नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में निर्देशित स्वीप गतिविधियों की श्रृंखला में सोमवार को सिटी गल्र्स इंटर कॉलेज में शिवानी प्लोमर के निर्देशन में विद्यालय की मतदाता साक्षरता क्लब की छात्राओं द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लगभग दो दर्जन छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपने हाथों पर मतदान संबंधी मेहंदी के भावों को उकेरते हुए मतदान का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य एस्टर रोज दयाल ने सभी को आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु मतदान दिवस पर अधिक से अधिक वोट डाले जाने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि प्रजातंत्र में वोट का अधिकार हम सबको मिला है, आता है, हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपना वोट योग्य प्रत्याशी को ही दे। जिससे अपने नगर का बहुआयामी विकास हो सके तथा आगे आने वाले 5 वर्ष में जनपद का नाम श्रेष्ठ जनपदों में गिना जा सके। स्वीप कोऑर्डिनेटर सुधीर कुशवाहा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम वोट जैसा कोई नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम को साकार बनाना है और जनपद को सर्वाधिक मतदान कराए जाने हेतु हम सभी एक जुट होकर इसके लिए प्रयास करेंगे। जनपद में शत-प्रतिशत वोट कराए जाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *