फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन (किसान सरकार गुट) ने जिलाधिकारी सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम संजय कुमार को सौंपकर मांग की है कि मेरे खेत के रास्ता को दबंगो ने कब्जा कर बंद कर दिया है। जिसे खुलवाया जाये। हुजूर सिंह निवासी ज्योनी परगना तहसील कायमगंज के खसरा नम्बर ५०२ की जमीन भूमिधर है। मैने निकलने के लिए रास्ता छोड़ रखी थी। उसके बावजूद भी गांव के दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। निहास भरकर रास्ता बंद कर दिया है। रास्ता खुलवाने के लिए कहा तो वह गाली-गलौज कर मारपीट करने पर अमादा हो गये। इससे पूर्व भी तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। दूसरे ज्ञापन में कम्पिल क्षेत्र के मजदूरों से शमशाबाद ब्लाक में काम करवाया जा रहा है। अभी तक मजदूरी नहीं दी गई है। ब्लाकों में कर्मचारी मनमानी कर रहे है। ऐसे कर्मचारियों के तबादले गैर जनपद किये जाये, आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जय किशन, श्याम पाल, ज्ञानचन्द्र कश्यप, जिलेदार, शिवम आदि लोग मौजूद रहे।

