सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गये, जबकि दो लोगों की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भिजवाया।

जानकारी के अनुसार कस्बा अमृतपुर के सब्जी बाजार से सब्जी खरीदकर ग्राम कलेक्टरगंज निवासी दो सगे भाई आलोक शर्मा व अंकित शर्मा पुत्र रामफेरे अपनी बाइक से वापस घर जा रहे थे। शाम 5 बजे के बाद फर्रुखाबाद बदायूं मार्ग पर ग्राम नगला हुसा के सामने भूसा लदे ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय सामने से ट्रक आ गया। जिससे ट्रैक्टर चालक घबरा गया और वह ट्रैक्टर को संभाल नहीं पाया। अचानक भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। जिसके नीचे दोनों सगे भाई बाइक सहित दब गए और उस पर बैठे हुए ग्राम बड़ागांव थाना पचदेवरा जिला हरदोई निवासी जगपाल पुत्र हरपाल, राजेश पुत्र शालिग्राम, सुवालाल पुत्र राजू, अभिषेक पुत्र सतीश घायल हो गए। बाजार का दिन होने की वजह से सडक़ पर आवागमन चल रहा था। घटनास्थल पर सैकड़ों की तादाद में लोग इक_ा हो गए। घटना की सूचना पाकर एसडीम रविंद्र कुमार व थाना अध्यक्ष मीनेश पचौरी हमराह साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से दबे हुए घायलों को बाहर निकलवाया और उन्हें एंबुलेंस से तत्काल सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सक ने आलोक पुत्र रामफेरे तथा सुवालाल पुत्र राजू को मृतक घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
