संकिसा, समृद्धि न्यूज। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव दिवरा निवासी बाइक सवार युवक प्रदीप कुमार उम्र 25 वर्ष पुत्र राकेश कुमार शर्मा व शिवम राजपूत पुत्र रामचंद्र तथा शिवम का रिस्तेदार युवक नाम पता अज्ञात की बाइक में मोहम्मदाबाद-संकिसा मार्ग पर गांव हमीरखेड़ा व राजेन्द्र नगर के बीच किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पंहुची मेरापुर पुलिस ने तीनों घायलों को चार पहिया वाहन से सीएचसी मोहम्मदाबाद भेज दिया। चिकित्सक ने देखते ही प्रदीप कुमार शर्मा को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर घायल शिवम व शिवम के रिस्तेदार युवक को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया के लिए रेफर कर दिया। मेरापुर पुलिस ने मृतक प्रदीप कुमार शर्मा के परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना पर मृतक के पिता व भाई अशोक, विपिन, सुदामा एवं ग्राम प्रधान पति विनोद कुमार राजपूत सीएचसी मोहम्मदाबाद पंहुचे। घटना के बाद से प्रदीप कुमार की

माता पुष्पा देवी आदि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अविवाहित प्रदीप कुमार अपने भाई अशोक, विपिन, सुदामा से छोटा था। प्रधान पति विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि प्रदीप कुमार आदि अचरा जाने की बात कहकर बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। मेरापुर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
