कायमगंज, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी की अध्यक्षता सम्पूर्ण समाधन दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर कुल 156 शिकायतें आयीं। जिसमें से 8 का मौके पर निस्तारण किया गया।
उत्तर प्र
देश सरकार की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कायमगंज मे आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी डा0 बीके सिंह ने की। डीएम ने दूर दराज से आये फरियादियों की समस्याओं को सुनने के पश्चात उनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया तथा कहा कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में मौके पर जाकर दोनों पक्षों से मिलकर उनकी बातों को अवश्य सुना जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिन विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आपनी साइट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया जाय एवं उस क्षेत्र के विभागीय कार्यों की समीक्षा की जाये। उसकी आख्या उपलब्ध करायी जाये। जिलाधिकारी ने कहा शिकायतों का निष्पक्षतापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाये। शिकायतों का ग्राउन्ड लेवल पर निस्तारण कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया जाए। बार-बार समाधान दिवस में वहीं शिकायतें नहीं आनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा जिस स्तर की शिकायत है उसका उसी स्तर पर निस्तारण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी दशा मे शिकायत अगले समाधान दिवस में प्राप्त नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय विधायिका सुरभि, सीएमओ, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 सजय सिंह, सीएमओ डा0 अवनींद्र कुमार, उपजिलाधिकारी यदुवश वर्मा, क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार सृजन कुमार, चिकित्सा प्रभारी डा0 शोभित शाक्य, एसडीओ शमीम अन्सारी, कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम अवतार, कम्पिल थानाध्यक्ष दिलीप कुमार बिन्द, शमसाबाद थानाध्यक्ष बलराज भाटी, नवाबगंज थानाध्यक्ष आमोद सिंह सहित अन्य विभागों के लोग मौजूद रहे।
तहसील में अव्यवस्थित रिकार्ड देख डीएम ने जतायी नाराजगी
फर्रुखाबाद। सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी वी0के0 सिंह ने तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण भी किया। जिससे हडक़ंप मच गया। तहसील में अलमारियों में रिकॉर्ड अव्यवस्थित तरीके से रखे हुये पाये गये। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जतायी। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कोर्ट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग शासन की मंशा के अनुरुप कार्य करें अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
