विश्व वन्य जीव दिवस पर आर्य समाज द्वारा किया गया यज्ञ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्व वन्य जीव दिवस के अवसर पर आर्य समाज कमालगंज के तत्वावधान में ग्राम फतेपुर रावसाहब में जागरूकता कार्यक्रम व वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। क्षेत्रवासियों ने वैदिक मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां देते हुए वन्य जीवों और वनस्पतियों के संरक्षण व संवद्र्धन का संकल्प लिया। आर्य समाज के पुरोहित आचार्य संदीप आर्य ने यज्ञ सम्पन्न कराया। उन्होंने कहा कि जंगली जीव और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर रोक लगाने और इसके लिए आमजनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से सर्वप्रथम थाइलैंड ने 1973 में विश्व वन्य जीव दिवस मनाने का निर्णय लिया, जो स्वागत योग्य था, पर भारत में सृष्टि के आदि काल से ही जीवों के संरक्षण और समृद्धि के लिए ऋषियों ने यज्ञीय जीवन प्रणाली को अपनाने का संदेश दिया है।
आचार्य ने बताया कि ऋषियों ने पंच महायज्ञों में देवयज्ञ और बलिवैश्वदेव

यज्ञ के माध्यम से पर्यावरण और जीवों के संरक्षण का सुझाव दिया है। जीवन में पंच महायज्ञों को धारण करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। आर्य समाज का प्रत्येक कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण के लिए कृत संकल्पित है। आज आवश्यकता है कि सभी सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों को आर्य समाजका साथ देकर पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को मजबूती प्रदान करनी चाहिए। कार्यक्रम में मुकेश राठौर, रवि राठौर, प्रदीप आर्य, अमित आर्य, महेश्वर दयाल आर्य, रजत आर्य, प्रांशु राठौर, विवेक, नीतीश राठौर, शोभा, छाया आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *