नरेन्द्र सिंह जाटव अध्यक्ष, महामंत्री सुरेन्द्र कुमार राणा बने
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डा0 भीमराव अम्बेडर जयंती समारोह समिति की बैठक फतेहगढ़ के मोहल्ला प्रीतम नगला में दिनेश कुमार मास्टर साहब के निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में बाबा साहब अम्बेडकर जयंती १४ अपै्रल को भव्यता को बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिसके लिए कमेटी का गठन हुआ। अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह जाटव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण गौतम, उपाध्यक्ष संतोष दिवाकर, अशोक कुमार कठेरिया, रमेश चन्द्र कनौजिया, वीर सिंह अम्बेडकर, महामंत्री सुरेन्द्र कुमार राणा, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, सचिव प्रभाकर वर्धन, संयुक्त सचिव इं0 वेदप्रकाश, आडिटर जितेन्द्र कुमार गौतम बनाये गये है। कार्यक्रम
की अध्यक्षता प्रभु दयाल ने की। इस मौके पर आरसी गौतम, रामरतन गौतम, चन्द्रशेखर, अमित गौतम, रामगोपाल, रवीश गौतम, रविन्द्र, रमन, दिनेश, गिरीजा शंकर, आरडी बौद्ध मौजूद रहे।
