प्रोजेक्ट अलंकार सहयोग योजना के तहत चयनित तीन विद्यालयों को प्रदान की गई पहली किश्त

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रोजेक्ट अलंकार सहयोग धनराशि योजना जिसमें अशासकीस सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार हेतु सहयोग धनराशि प्रदान किये जाने का प्राविधान है। जिसके अन्तर्गत जनपद में चयनित 3 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय भारतीय विद्यालय इण्टर कालेज महेशनगर, राजेन्द्र सिंह इण्टर कालेज नवाबगंज तथा पुरूषोत्तम सिंह इण्टर कालेज राजेन्द्र नगर में आगणित धनराशि के सापेक्ष प्रथम किश्त की धनराशि प्रदान की गई है। विद्यालयों के चयनित कार्यक्रमों का शिलान्यास मुख्यमंत्री के द्वारा वर्चुअल रूप से किये जाने हेतु भारतीय विद्यालय इण्टर कालेज महेशनगर में कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह, प्रबन्धक भारतीय विद्यालय इ0का0 महेशनगर राजेन्द्र नारायण मिश्रा की उपस्थिति में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय को अतिसुन्दर एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने की अपेक्षा की एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा योजना के विस्तृत लाभों को अवगत कराया गया। प्रबन्धक ने आये हुये समस्त अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद दिया। उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन अनुसार ही विद्यालय में समस्त कार्यों निष्पादन किया जाता है और भविष्य में भी इसका अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्य रतीराम, अवधोश कुमार तथा ज्ञानेन्द्र कटियार एवं अन्य शिक्षक के साथ जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा मनेन्द्र मिश्रा उपस्थित रहे। संचालन आकाश कुमार मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *