फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रोहित शाक्य ने भाजपा छोडऩे के बाद सपा में ज्वाइनिंग की थी। अपने उपेक्षित देखकर वह कांगे्रस में चले गये। फिर उपेक्षित होने के चलते सपा में पुन: वापसी की है। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना के सहयोग से वह पुन: अपने साथियों के साथ पार्टी में लौट आये है। रविवार को कांगे्रस यूथ बिग के जिला उपाध्यक्ष पद से त्याग पत्र देने के बाद आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव व इलियास मंसूरी की मौजूदगी में अपने एक दर्जन साथियों के साथ सपा में शामिल हुए है। रोहित शाक्य ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव से काफी प्रभावित हैं। इसलिए उन्होंने यह कदम उनके पुराने साथी शशांक सक्सेना के सहयोग उठाया है। फूल माला पहनकर जिलाध्यक्ष ने उनका स्वागत किया और उनसे अपेक्षा की आने वाले लोकसभा चुनाव में वह पूरी दमदारी के साथ अपने समाज का वोट गठबंधन के प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य के पक्ष में डलवाने का काम करेंगे। इस अवसर पर अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, गौरव यादव आदि मौजूद रहे।
