डा0 नवल किशोर शाक्य ने सलमान खुर्शीद से की मुलाकात

सलमान खुर्शीद गठबंधन प्रत्याशी डा0 नवल किशोर के लिए करेंगे प्रचार-प्रसार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरल स्वभाव व अपनी मृदुभाषा से जाने जाने वाले सर्जन डा0 नवल किशोर शाक्य को इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी बनने पर चारों ओर समर्थन मिल रहा है। डा0 नवल किशोर शाक्य ने अपनी पत्नी के साथ दिल्ली पहुंचकर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद से मुलाकात की और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। सलमान खुर्शीद ने उन्हें आश्वासन दिया कि शीघ्र वह जनपद आकर गठबंधन प्रत्याशी का प्रचार प्रसार करेंगे। डा0 नवल किशोर शाक्य ने बताया कि सलमान खुर्शीद कांगे्रस के वरिष्ठ नेता है। उनसे मुलाकात करने के बाद पूर्ण रुप से आश्वासन मिला है। शीघ्र वह जनपद में आकर प्रचार प्रसार कर गठबंधन प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *