पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभी तक दर्ज नहीं किया मुकदमा

कंपिल, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से प्रतिबंधिंत मांस बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपितों की तलाश में भी पुलिस ने छापेमारी की लेकिन सफलता नहीं मिली। चौबीस घण्टे बीतने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
रविवार सुबह थाना पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर गांव इकलहरा निवासी एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर प्रतिबंधित मांस बरामद कर एक आरोपित को हिरासत में लिया था। अन्य आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपित व मांस को थाने ले आयी। गौरक्षक दल के सदस्यों ने ग्रामीणों के सहयोग से कंपिल बदायूं मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवा दिया। दोपहर बाद पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 सुखदेव ने मांस के नमूने लेकर उसे परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित की निशानदेही पर अन्य आरोपितों की तलाश में दविश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि चौबीस घण्टे बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार कंचन ने बताया रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *