टैक्टर-बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव बंथल शाहपुर निवासी विश्वनाथ राजपूत के 28 वर्षीय पुत्र विक्रम राजपूत की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
पिता विश्वनाथ ने बताया कि विक्रम अपनी बहन प्रतिमा के घर दनिया हुसैनपुर जा रहा था। 8 दिन पहले वहां किसी की मृत्यु हो गई थी, तो उन्हीं के घर जा रहा था। संकिसा रोड पर नीमकरोरी की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने आलोक ईट भ_े के पास बाइक सवार को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची 112 ने 108 एंबूलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचाया। जहां डॉक्टर सनी मिश्रा ने विक्रम राजपूत को हेड इंजरी होने के कारण मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने टैक्टर चालक व टैक्टर को हिरासत में ले लिया। विक्रम की शादी 5 वर्ष पहले महालक्ष्मी के साथ हुई थी। विक्रम का एक चार वर्षीय पुत्र सार्थक है। विक्रम के पिता विश्वनाथ ने बताया की विक्रम दिल्ली में ओला में गाड़ी चलाया करता था। 4 दिन पहले ही वह गांव आया था। माता देवकी, पत्नी महालक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है।उप निरीक्षक सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *