प्रशिक्षण शिविर के समापन दिवस पर प्रशिक्षुओं ने लगाए रंग बिरंगे टेंट

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरुवार को लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय कायमगंज में रोवर्स रेंजर्स के तीन दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण शिविर के समापन ध्वजारोहण के साथ हुआ। रोवर्स ट्रेनर्स योगेश कुमार ने प्रशिक्षुओं को समागम में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के विषय में बताया। रोवर्स प्रशिक्षक तरुण शुक्ला ने टेंट बनाने की गतिविधियों की जानकारी दी। द्वितीय सत्र में प्रशिक्षुओं के टेंट गतिविधियों का टेस्ट प्रशिक्षकों की टीम द्वारा लिया गया। प्रशिक्षुओं ने अपने क्रियाकलापों का प्रदर्शन किया तथा टीम का स्वागत किया। प्रशिक्षुओं ने उपलब्ध संसाधनों में अपने टेंट को सजाया एवं भोजन बनाए। भाषण में रोवर्स प्रशिक्षक तरुण शुक्ला ने रोवर्स रेंजर्स के विभिन्न स्तरों यथा टेस्टिंग कैम्प, राज्यपाल पुरस्कार और राष्ट्रपति पुरस्कार के बारे में बताया। प्राचार्य ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ0 देवेंद्र कुमार, विपिन सिंह, डॉ0 मनीषा सक्सेना, बृजेश वर्मा, ईश्वरचंद्र, विद्यासागर अग्निहोत्री, अरविंद कुमार, सत्य नारायण सिंह, संजीव शुक्ला, अशोक बाथम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *