फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जटवारा अंगूरी बाग में 88वीं महाशिवरात्रि के उपलक्ष में संदीप राठौर, संजय गर्ग, सुआलाल मिश्रा, मनोज दीक्षित, पूनम, गीता, संतोष, श्वेता दुबे ने दीप प्रज्ज्वलन ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत नृत्य कुमारी पीहू, सिमर, खुशी ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि संदीप राठौर ने कहा कि बुराइयों को छोडऩे से मनुष्य में सदगुण सच्चाई आने लगते हैं। एक दूसरों से सद्गुणों का आदान-प्रदान करें, सच्चाई सफाई से रहे इससे समाज में परिवर्तन बहुत जल्दी आएगा। राम राज्य की स्थापना सहज ही हो जाएगी। विशिष्ट अतिथि संजय गर्ग ने कहा कि एक-एक अवगुण को निकालते जाएं, गुणो को धारण करते जाये, ईश्वर का ध्यान करें, मन में शांति मिलेगी।
सुआलाल मिश्र ने कहा कि समाज एक दर्पण का कार्य करता है। उसमें अपनी कमियों को देखते जाएं और आगे बढ़ते जाएं। आप जैसा श्रेष्ठ व्यक्ति संसार में दूसरा कोई नहीं होगा। गीता बहन ने कहा भगवान शिव पर धतूरा भांग आदि को चढ़ाने की बजाय इनका आध्यात्मिक रहस्य समझे और बुराइयों को छोड़े। गन्ने के समान अपने मन को रसदार प्रेमपूर्ण बनाएं। भगवान शिव भूत भविष्य वर्तमान आदि को जानने वाले हैं। बेर भावना को त्यागे, दूध के समान अपने अंदर सत धर्म को स्थापित करें। बीके पूनम बहन ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा ईश्वरोय विश्वविद्यालय समाज को सत्य ज्ञान देकर नई दिशा प्रदान कर रहा है। श्वेता दुबे ने कहा हमें जिस प्रकार से अपने बच्चों में नैतिकता सत्यता निर्भरता आदि के गुना को धरण करने का काम माताएं बहुत अच्छा कर रहे हैं। डॉ0 गंगा सिंह वर्मा ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर देव कुमार शर्मा, रामावतार कुशवाहा, मनोज दीक्षित, मानसिंह, संजय, गंगा सिंह, हेमचंद्र, राजेश, दीनदयाल, रवि शर्मा, हुकुम सिंह, रामकिशोर, सुनील, प्रवीण, राजन, खुशी, मानवी आदि लोग उपस्थित रहे।
