नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ससुरालीजनों की प्रताडऩा से परेशान तीन बच्चों की मां भाई के साथ थाने पहुंची तथा ससुर पर छेड़छाड़ तथा ससुरालीजनों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेग के मजरा हईपुर निवासी नीतू कश्यप पत्नी गोविंद कश्यप ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 8 वर्ष पूर्व गोविंद कश्यप के साथ हुई थी। तब से लगातार ससुरालजन पीडि़ता के साथ मारपीट करते रहते थे। जिस बात से पीडि़ता परेशान होकर अपने मायके चली गई और पांच वर्ष तक लगातार अपने मायके में ही रही। जब वह मायके से आई, तो ससुरालीजनों ने दोबारा फिर मारपीट की। पीडि़त ने ससुर सेवाराम पर छेड़छाड़ का तथा सास व अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कर कार्यवाही करने की बात कही।
