फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा नारायण महाविद्यालय में तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स के प्रशिक्षण शिविर का प्रथम दिन मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। मुख्य प्रशिक्षक रोवर्स रेंजर्स के रुप में चमन शुक्ला व योगेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम प्राचार्य वीके तिवारी के निर्देशन में प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
संचालन रोसर्व प्रभारी पंचम कुमार व रेंजर्स प्रभारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने किया। प्रशिक्षिकों के द्वारा रेंजर्स का ध्वज व शिष्टाचार के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई है। स्काउट गाइड के इतिहास को समझाते हुए नियम प्रतिज्ञा एवं गांठ बंधन विषय पर लिखवाया गया। कार्यक्रम में प्राध्यापक डा0 विनीता वर्मा, डा0 अजहर जुनैद आलम, डा0 रामनरेश सिंह व कर्मचारी ओमप्रकाश सिंह, प्रशांत कुमार, देवेन्द्र कुमार शर्मा, दिनेश देशमुख मौजूद रहे।
