जिला स्तरीय खो-खो टीम का हुआ चयन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला स्तरीय खो-खो टीम घोषित की गई। सीनियर पुरुष वर्ग खो-खो टीम 18 मार्च से 20 मार्च तक अयोध्या में राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न होगी। राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग करने के लिए जिला टीम का चयन किया गया है। पुलिस लाइन के मैदान में 28 खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 12 खिलाडिय़ों को चयनित किया गया। जिला खो-खो संघ की अध्यक्ष कामिनी कौशल, संजीव कटियार, प्रवीण यादव, अरुण यादव, अंशुल पाठक, सुभाष यादव, कुलदीप यादव, जगदीश बघेल आदि की मौजूदगी में टीम चयनित की गई। टीम में विकास यादव, निखिल यादव, सुफियान सिद्दीकी, लक्ष्य प्रजापति, प्रिंसपाल, विभुप्रताप यादव, प्रथम कुमार, सुमित कश्यप, आर्यन दिवाकर, लक्ष्य प्रताप, अर्पण यादव को टीम में चयनित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *