फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0 के0 सिंह व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा पुलिस एवं पैरा मिलेट्री फोर्स के साथ लालगेट चौराहे से चौक चौराहे तक पैदल रुट मार्च किया गया व जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग शांति बनाये रखें। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले को बख्शा नहीं जायेगा। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का काफिला देखकर सडक़ पर ठिलिया आदि लगाये आनन-फानन में किनारे हट गये।
पैदल मार्च के दौरान शहर कोतवाली के पास सडक़ पर अतिक्रमण किये मिठाई दुकानदार को डीएम ने दुकानदार को फटकार। मिठाई दुकानदार को तत्काल अतिक्रमण हटाने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिये। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव भी सर पर हैं। इसी के चलते प्रशासन पैदल रुट मार्च कर लोगों को आगाह कर रह है कि वह शालीनता से मतदान करें। किसी के बहकावे में न आयें। गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं किया जायेगा। वहीं पिकेट पर डियूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह भी साथ रहे।
