झारखंड से सस्ते दामों में लाकर यहां करता था बिक्री
फर्रुखाबाद/नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना नवाबगंज पुलिस बल ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विपिन कुमार महतो पुत्र गिरीधारी लाल महतो निवासी ग्राम व पोस्ट नागी ऊँचाधना थाना विशुनगढ़ जनपद हजारीबाग राज्य झारखण्ड को 04 किलो अफीम, 01 मोबाइल, 1250 रुपये व एक पर्स मय आधारकार्ड एवं पैनकार्ड आदि सहित गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0 68/24 धारा 08/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात थाना नवाबगंज पुलिस रात्रि थाना हाजा से रवाना होकर गस्त करते हुये अद्दूपुर मंझना चौराहे पर मौजूद थी, तभी चौराहे पर क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अरुण कुमार पहुंच गये। अपराध व अपराधियों के सम्बन्ध में आदेशित व निर्देशित करने लगे कि तभी मुखबिर खास ने सूचना दी की एक व्यक्ति मंझना मार्केट रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर सवारी के इन्तजार में खड़ा है।
जिसके पास नाजायज अफीम है। जिस पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उक्त व्यक्ति पुलिस बल को देखकर तेजी से पीछे की तरफ मुडऩे लगा और भागने का प्रयास किया। आवश्यक बल प्रयोग कर भागते हुये व्यक्ति को मंझना मार्केट रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर विपिन कुमार महतो पुत्र गिरीधारी लाल महतो निवासी ग्राम व पोस्ट नागी ऊचाधना थाना विशुनगढ जनपद हजारीबाग राज्य झारखण्ड उम्र करीब 19 वर्ष को 04 किलो नाजायज अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभि0 विपिन कुमार महतो ने बताया कि मैं यह अफीम झारखण्ड से कम दाम पर लाकर अच्छे दामों पर यहां लाकर बेच देता हूँ। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार मय बल, आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार चौबे मय टीम, प्रा0नि0 आमोद कुमार सिंह, उ0नि0 मो0 अकरम, हे0का0 नीरज कुमार, का0 सौरभ शर्मा, का0 गौरव कसाना, चालक का0 चमन सिंह पैसल शामिल हैं।
