प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते कस्बे में अमानक सज रही मीट की दुकानें

दुर्गंध के चलते लोगों का निकलना दुश्वार हो रहा है
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। क्षेत्र के ग्राम चिलसरा, रोशनाबाद, फैजवाग इत्यादि कई गांवों स्थित बाजार जहां मीट का कारोबार करने वाले लोगों को सडक़ किनारे बाजार में तख्त डालकर दुकान सजाए हुए देखा गया। सडक़ किनारे मीट का कारोबार करने वाले विक्रेता जिन्हें जीवित बेजुबान मुर्गा बकरी तथा मछली काटने तथा नालियों में खून बहाते है। चिलसरा में सडक़ किनारे सार्वजनिक स्थान पर एक विक्रेता को तख्त डालकर मांस की बिक्री करता है। एक जाली रखी है इस जाली में बेजुबान मुर्गे बंद है। जब भी कोई खरीदार आता तो विक्रेता अपना काम कर खून को नालियों में बहाता है। लोगों का कहना है अगर नियमो को देखा जाए तो मांस की दुकाने बस्ती से आधा किलोमीटर दूर हो। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। दुकान में एसी लगी होनी चाहिए और पर्दा भी। साथ ही साफ-सफाई की भी व्यवस्था भी दुरुस्त हो, लेकिन यहां तो सारे नियमों को ताकतवर रखकर मीट का कारोबार करने वाले विके्रता खुलेआम कारोबार कर रहे हैं। अमानक कारोबार से जहां एक ओर गंदगी का अंबार लगा है। वहीं दूसरी ओर सडक़ से गुजरने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल दुर्गंध के दौर से गुजर रहे लोगों ने जिला प्रशासन से अवैध रूप से संचालित अमानक मांस विक्रय का कारोबार करने वाले विक्रेताओं पर प्रतिबंध लगाकर नियमों के अनुरूप विक्रय कराए जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *