आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी धड़ल्ले से बिक रही कच्ची शराब

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अलाउद्दीनपुर निवासी सरिता पत्नी शमीनुल ने थाना कमालगंज में शिकायत कर बताया कल अवैध दारू की सूचना पर थाना पुलिस ने मेरे गांव में पड़ोसी निजामुद्दीन के घर छापा मारा था। जिस पर पड़ोसी द्वारा अवैध दारू छुपा दी गई और पुलिस को बरामदगी में दारू नहीं मिली। जिस पर आज सुबह पड़ोसी निजामुद्दीन के द्वारा दारू पकड़वाने का इल्जाम मेरे व मेरे परिजनों के ऊपर लगाकर लगभग 2.00 गाली-गलौज करने लगा। जब मैंने विरोध किया, तो निजामुद्दीन एवं नौशाद, सावन, राजा पुत्रगण निजामुद्दीन एवं रूबी पत्नी निजामुद्दीन उपरोक्त लोगों द्वारा लाठी-डंडों से मारपीट की गई। बचाने आए मेरे भाई सोनम के साथ भी उपरोक्त लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर जांच कर कार्रवाई को कहा। वहीं नाम छापने की शर्त पर लोगों ने बताया कमालगंज के ग्राम मकू नगला, कमालगंज के मोहल्ला अंबेडकर नगर एवं इंदिरा नगर में भी धड़ल्ले से कच्ची शराब की बिक्री की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *