मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील के साथ दिलायी गई मतदाताओं को शपथ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा के निर्देशन में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सोमवार को बेवर रोड पर मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्वीप कोऑर्डिनेटर सुधीर कुशवाहा ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वह मतदान अवश्य करें। इस बार जनपद में शत-प्रतिशत मतदान होना चाहिए, इस पर हम सबको संकल्प लेना होगा। महिला मतदाता प्रभारी भारती मिश्रा ने सभी मतदाताओं से कहा कि हम सब अपने मत के महत्व को समझें तथा सोंच समझकर ऐसे प्रत्याशी को चुनकर भेजें, जो राष्ट्रहित में कार्य करें। जिससे हमारा लोकतंत्र सुदृढ़ हो। साथ ही महिलाओं से मतदान हेतु हस्ताक्षर भी कराए। वैभव सोमवंशी ने सभी से 13 मई को बूथ पर जाने का आवाह्न किया तथा साथ ही अपने परिवारीजन व रिश्तेदारों के भी वोट सुनिश्चित करने का आवाह्न किया। कर्नल राघवेंद्र मिश्रा ओ0आई0सी0, ई0सी0एच0एस0 के द्वारा सभी मतदाताओं को शपथ दिलायी गई। इस अवसर पर सूबेदार विजय शुक्ला, कैप्टन भानु प्रताप सिंह, मनोज मौर्य, विजय त्रिपाठी, विपेश कुमार, आर0सी0 यादव, महेंद्र सिंह, स्क पाठक, कैप्टन एस0के0 सिंह, सूबेदार के0के0 त्रिपाठी, पूनम त्रिपाठी, धनदेवी यादव, राधा देवी, रीना यादव, रीता राजपूत, उषा शर्मा, शांति यादव, स्वर्ण देवी यादव, रीता पाठक, उर्मिला राठौर, मालती देवी, राम लता मिश्रा, गीता, राजरानी कुशवाहा, स्मृति अग्निहोत्री, विशाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *